रामगढ़ में फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, आरोपी ने SP से निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज की मांग की

Ramgarh: रामगढ़ थाना कांड संख्या 161/26 के आरोपी शुभम पांडे ने पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उन्हें...

रामगढ़ में फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
रामगढ़ में फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

Ramgarh: रामगढ़ थाना कांड संख्या 161/26 के आरोपी शुभम पांडे ने पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें केस से मुक्त करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, DGP, IG बोकारो प्रक्षेत्र और DIG हजारीबाग को भी भेजी गई है. शुभम पांडे ने अपने आवेदन में कहा है कि 18 जून को वह एक अन्य मामले में जमानत बांड भरने के लिए रामगढ़ व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे. इस दौरान न्यायालय परिसर के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो को पुलिस ने काला शीशा और हिंदी में नंबर प्लेट होने का हवाला देकर जब्त कर लिया. उनका आरोप है कि अदालत से जुर्माना भरने के बावजूद वाहन नहीं छोड़ा गया.

CCTV फुटेज जांच की मांग, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

शुभम का आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद रामगढ़ थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज कर उन पर मारपीट और अपहरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए. उनका कहना है कि बिना सत्यापन के पुलिस और सूचक की मिलीभगत से उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने SP से व्यवहार न्यायालय के पास सड़क और रामगढ़ थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कराने तथा निष्पक्ष कार्रवाई कर कथित फर्जी मुकदमे से मुक्त कराने की मांग की है.

ALSO READ: काम की तलाश में घर छोड़ निकले 11 नाबालिग, चक्रधरपुर स्टेशन पर पुलिस ने बचाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *