Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: जर्जर सड़क से परेशान रविदास टोला के ग्रामीण, PCC सड़क निर्माण की मांग तेज

Palamu: छतरपुर प्रखंड की रुदवा पंचायत स्थित रविदास टोला में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. स्थानीय...

जर्जर सड़क से परेशान रविदास टोला

Palamu: छतरपुर प्रखंड की रुदवा पंचायत स्थित रविदास टोला में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है और बरसात के मौसम में यह पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. दोपहिया वाहनों का आवागमन भी जोखिम भरा हो जाता है, जिससे दैनिक कार्यों और आवाजाही में काफी परेशानी होती है.

आपात स्थिति में मरीजों को पहुंचाने में होती है दिक्कत

स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने जैसी आपात स्थिति में एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती. ऐसे समय में मरीजों को वैकल्पिक साधनों से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है. ग्रामीण रजनीकांत ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है. उनका कहना है कि ग्रामीण कई बार आपसी सहयोग से सड़क की मरम्मत कराते हैं, लेकिन बारिश में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है.

पीसीसी सड़क निर्माण की उठी मांग

ग्रामीण अनुज कुमार, चंदन दास और अन्य युवाओं ने प्रशासन से जल्द पीसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण राशन और अन्य आवश्यक सामान लाने में भी कठिनाई होती है. बादल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क निर्माण और अन्य लंबित विकास कार्य जल्द शुरू नहीं किए गए तो वे आंदोलन और पंचायत भवन के घेराव जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे.

ALSO READ : गिरिडीह : स्कूल भवन के नाम पर आया ₹4.75 लाख, भवन गायब, खाखीपीपर स्कूल में फंड की बंदरबांट का आरोप, जांच की मांग तेज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *