कई बार आवेदन के बाद भी बुजुर्ग दंपत्ति को नहीं मिला पेंशन, CM ने बोकारो DC को संज्ञान लेने का दिए आदेश

Bokaro: झारखंड सरकार राज्य के हर जरूरतमंद तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और अबुआ सरकार के तहत अंतिम व्यक्ति को उसका हक दिलाने...

pension
कई बार आवेदन के बाद भी बुजुर्ग दंपत्ति को नहीं मिला पेंशन

Bokaro: झारखंड सरकार राज्य के हर जरूरतमंद तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और अबुआ सरकार के तहत अंतिम व्यक्ति को उसका हक दिलाने में लगी हुई है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीरें सामने आई है. जहां एक बुर्जुग दंपत्ति के द्वारा कई बार आवेदन करने के बाद भी पेंशन नहीं मिला. यह मामला बोकारो जिले के तेलमुंगा गांव से सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनका दिव्यांग बेटा आज भी पेंशन जैसी बेहद जरूरी सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित हैं.

तेलमुंगा गांव के रहने वाले बुजुर्ग लोबिन हेंब्रम, उनकी पत्नी सुकुरम्नी और उनका दिव्यांग पुत्र कालिदास हेंब्रम बेहद दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लिए स्थानीय प्रशासन के पास कई बार आवेदन दिया और दफ्तरों के चक्कर काटे. इसके बावजूद, अब तक सुकुरम्नी और लोबिन हेंब्रम की पेंशन स्वीकृत नहीं हो सकी है. पेंशन न मिलने के कारण परिवार को रोजमर्रा की जरूरतों और दिव्यांग बेटे के इलाज व देखभाल में भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर गूंजी आवाज, CM ने किया संज्ञान

इस परिवार की बेबसी को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाई गई है. जिस सीएम ने संज्ञान लेते हुए बोकारो डीसी को इस मामले में संज्ञान लेने का आदेश दिया है.

ALSO READ: JEE Main स्कोर पर झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 अगस्त तक चार चरणों में होगी काउंसिलिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *