Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: DC ने चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को किया आश्वस्त, जल्द होगा मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Dhanbad: DC सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज होमगार्ड बहाली में चयनित अभ्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त...

DC सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन

Dhanbad: DC सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज होमगार्ड बहाली में चयनित अभ्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. DC ने कहा कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है. जैसे ही वहां से आदेश प्राप्त होगा और तिथि निश्चित होगी, सभी को सूचित कर, मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आरंभ होगी.

पारदर्शिता के साथ होगी प्रक्रिया पूरी 

DC ने प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन द्वारा स्टेट को लिखा गया पत्र की प्रतिलिपि दी. प्रतिमंडलमंडल के सभी सदस्यों ने उसे पढ़ा और पूरी तरह से आश्वस्त हुए. DC ने कहा कि जिला प्रशासन ने बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है. आगे की प्रक्रिया भी उसी तरह से संपन्न कराई जाएगी.

बिचौलियों और अफवाहों से रहे सावधानी की अपील 

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो वे सीधे DC  से संपर्क कर सकते हैं. DC ने सभी को किसी भी अफवाह पर भी ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया.

प्रतिनिधिमंडल ने जताया विश्वास 

प्रतिनिधिमंडल में दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, विवेक दुबे व विवेक कुमार मौजूद थे. उपायुक्त की बातों से आश्वस्त होकर प्रतिनिधिमंडल ने सारी बातें उनके साथ आए अभ्यर्थियों को बताई. सभी ने DC की बातों का समर्थन किया और पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए समाहरणालय से रवाना हुए.

ASLO READ : हजारीबाग में जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, फर्जीवाड़े पर फुल स्टॉप लगाने के लिए उपायुक्त ने कड़े किए तेवर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *