Click Here
Click Here
Click Here

मोरहाबादी में साप्ताहिक बाजार बंद होने से सैकड़ों सब्जी विक्रेता उतरे सड़क पर, पुलिस बल तैनात

Ranchi : राजधानी के मोरहाबादी में कुछ सालों से लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को बंद कर दिया गया. बाजार लगने से...

साप्ताहिक बाजार बंद

Ranchi : राजधानी के मोरहाबादी में कुछ सालों से लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को बंद कर दिया गया. बाजार लगने से सुबह और शाम जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी. जिसके बाद प्रशासन ने अचानक बाजार बंद कर दिया गया. बंद किए जाने के विरोध में शनिवार यानी आज सैकड़ों सब्जी विक्रेता सड़कों पर उतर आए. इस फैसले से आक्रोशित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस फिलहाल दुकानदारों को समझाने और दूसरे जगह दुकान लगाने की बात कह रही है.

दूसरा स्थान नहीं मिलने तक मोरहाबादी में दुकान लगाने की मांग

आपको बता दें कि इस हाट बाजार से सैकड़ों परिवारों की आजीविका चलती है. बाजार को बंद करना उनकी आजीविका से खिलवाड़ है. विक्रेताओं ने मांग की है कि जब तक उन्हें कोई स्थाई जगह नहीं दिया जाता, तब तक उन्हें मोरहाबादी में ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाए.

 

ALSO READ झारखंड पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 24 पुलिस पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति, आदेश जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *