Simdega: बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के बनगांव बोन्दो कानी गांव में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से...

Simdega
Simdega: बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीटकर की हत्या

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के बनगांव बोन्दो कानी गांव में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय बिनोद डुंगडुंग के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बिनोद डुंगडुंग शराब के नशे में अपनी मां के साथ गाली-गलौज कर रहा था. इसका विरोध बड़े भाई सुमन डुंगडुंग ने किया. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया. गुस्से में सुमन ने घर में रखे डंडे से बिनोद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

घायल बिनोद को इलाज के लिए टांगर टोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर कुरडेग थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी सुमन डुंगडुंग को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 24 पुलिस पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति, आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *