Simdega: सेंट्रल अंजुमन फैजुर रजा सिमडेगा का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए पदाधिकारियों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 7 जुलाई को बैलेट पेपर के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा. चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 15 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मो. अख्तर खान हैं. उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली गई है और सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं.
मतदान केंद्र पर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. वहीं मतदाताओं की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है. चुनाव समिति के अनुसार, मतदान 7 जुलाई को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मदरसा अल जामिया फैजुर रजा, इस्लामपुर (सिमडेगा) में होगा. इसके बाद उसी दिन शाम 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.

मो. अख्तर खान ने बताया…
इस चुनाव में सुन्नी बरेलवी जमात के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मो. अख्तर खान ने बताया कि सेंट्रल अंजुमन फैजुर रजा कमेटी के अधीन एनएसी की तीन कमेटियां और जिलेभर की 18 अन्य कमेटियां कार्य करती हैं. ऐसे में नए अंजुमन के गठन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
ALSO READ: जामताड़ा: अनियंत्रित टाटा मैजिक गुमटी दुकान में घुसी, दुकानदार बाल-बाल बचा


