Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: अनियंत्रित टाटा मैजिक गुमटी दुकान में घुसी, दुकानदार बाल-बाल बचा

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेडीह मोड़ के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित टाटा मैजिक मालवाहक वाहन सड़क किनारे स्थित...

shopkeeper
जामताड़ा: अनियंत्रित टाटा मैजिक गुमटी दुकान में घुसी

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेडीह मोड़ के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित टाटा मैजिक मालवाहक वाहन सड़क किनारे स्थित गुमटी दुकान में जा घुसा. हादसे में गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दुकान में रखा सामान भी बिखरकर नष्ट हो गया.

दुकान संचालक बाल-बाल बचे

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर की ओर से आ रही टाटा मैजिक (वाहन संख्या WB-37K-7252) अचानक चालक का नियंत्रण खोने के कारण सीधे गुमटी दुकान से टकरा गई. उस समय दुकान संचालक मुकेश कुमार दुकान में मौजूद थे. हादसे में वह बाल-बाल बच गए, हालांकि उनके दाहिने हाथ में हल्की चोट आई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुमटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दुकान का अधिकांश सामान इधर-उधर बिखर गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इस हादसे में दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है. फिलहाल दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ: हजारीबाग : 21 डिसमिल जमीन घटकर हुई 13.5 डिसमिल ! अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठें सवाल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *