Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : हाथी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, वन विभाग ने किया सर्तक

Hazaribagh : जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत अंतर्गत केंदुआ तुर्कवाद गांव में एक जंगली हाथी की चपेट में आने...

हजारीबाग हाथी

Hazaribagh : जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत अंतर्गत केंदुआ तुर्कवाद गांव में एक जंगली हाथी की चपेट में आने से 45 वर्षीय ग्रामीण रूपलाल यादव की मौत हो गयी. हाथियों का यह झुंड पिछले एक सप्ताह से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विचरण कर रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना मध्य रात्रि की है. जब हाथियों का झुंड अचानक आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ आया. इसी दौरान केंदुआ तुर्कवाद निवासी रूपलाल यादव इसकी चपेट में आ गए और गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, हाथियों के इसी झुंड ने गैड़ा गांव के रहने वाले एक अन्य ग्रामीण युगल पासवान पर भी हमला कर उन्हें आंशिक रूप से चोटिल कर दिया. राहत की बात यह है कि युगल पासवान को समय रहते बचा लिया गया और वे फिलहाल खतरे से पूरी तरह बाहर हैं.

वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पारंपरिक तरीकों व आवश्यक सावधानियों के साथ हाथी को रिहायशी इलाके से दूर खदेड़ने के प्रयास में जुट गई. ताजा अपडेट के अनुसार, हाथी फिलहाल महुआ टांड इलाके की ओर हो गया है और वन कर्मी लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

एक सप्ताह से जारी है हाथियों का आवागमन

बताते चलें कि बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का आना-जाना लगा हुआ है. इस दौरान हाथियों के झुंड ने इलाके के कुछ विद्यालयों की दीवारों और कई ग्रामीणों के कच्चे घरों व फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. लगातार हो रहे इन हमलों से प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोग बेहद सतर्क और परेशान हैं.

वन विभाग की अपील : जीवों से दूरी बनाकर रखें

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के तमाम नागरिकों से बेहद सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी व्यक्ति या युवा कौतूहलवश या तस्वीर लेने के चक्कर में हाथी के करीब जाने की भूल कतई न करे. जंगली जीवों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उन्हें भड़काने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है. अगर क्षेत्र में कहीं भी हाथी की मौजूदगी का अहसास हो, तो स्वयं कोई कदम उठाने के बजाय तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय कर्मियों को दें ताकि जान-माल की रक्षा की जा सके.

 

ALSO READ रक्षा मंत्रालय की बैठक में बनी सहमति, तीनों सेना के लिये खरीदे जायेंगे 52 हजार करोड़ के आधुनिक हथियार और रक्षा प्रणाली

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *