Click Here
Click Here
Click Here

JPSC Mains 2026: सिर्फ पास नहीं, अच्छे अंक भी दिला सकता है हिंदी का पेपर, जानिए निबंध लिखने की सही रणनीति

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है. परीक्षा का पहला...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है. परीक्षा का पहला पेपर जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश का होगा. यह पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति का है, लेकिन कई अभ्यर्थी निबंध और व्याकरण में होने वाली छोटी-छोटी गलतियों के कारण आवश्यक अंक हासिल नहीं कर पाते. ऐसे में सही रणनीति के साथ तैयारी करना बेहद जरूरी है.

JPSC मेन्स के प्रमुख पेपर

JPSC मुख्य परीक्षा में विभिन्न विषयों के पेपर शामिल होते हैं

  • पेपर-I: जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश (क्वालिफाइंग)
  • पेपर-II: भाषा एवं साहित्य (निर्धारित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा)
  • पेपर-III: जनरल साइंस, इतिहास एवं भूगोल
  • पेपर-IV: भारतीय संविधान, राजव्यवस्था, लोक प्रशासन एवं सुशासन

पेपर-I कितना महत्वपूर्ण है?

जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश का पेपर कुल 100 अंकों का होता है. इसमें

  • जनरल हिंदी – 50 अंक
  • जनरल इंग्लिश – 50 अंक

हालांकि यह क्वालिफाइंग पेपर है, लेकिन परीक्षा में आगे बढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.

जनरल हिंदी में कैसे करें बेहतर तैयारी?

जनरल हिंदी के पेपर में निबंध, व्याकरण, मुहावरे, वाक्य शुद्धिकरण और संक्षेपण जैसे महत्वपूर्ण भाग शामिल होते हैं. यदि इन पर सही तैयारी की जाए तो अच्छे अंक आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं.

1. निबंध (15 अंक): तीन भागों में लिखें उत्तर

निबंध सबसे अधिक अंक देने वाले प्रश्नों में शामिल होता है. इसे हमेशा तीन हिस्सों में लिखें

भूमिका (Introduction)

  • मुख्य भाग (Body)
  • निष्कर्ष (Conclusion)

मुख्य भाग में विषय के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों को शामिल करें. उत्तर में तथ्य, उदाहरण और वर्तमान संदर्भ जोड़ने से निबंध प्रभावशाली बनता है और बेहतर अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

2. व्याकरण (15 अंक): इन टॉपिक्स पर रखें खास फोकस

व्याकरण से हर साल अच्छे अंक वाले प्रश्न पूछे जाते हैं. तैयारी के दौरान इन विषयों पर विशेष ध्यान दें

  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • संधि
  • समास
  • वाक्य विन्यास

इन टॉपिक्स की नियमित प्रैक्टिस से व्याकरण वाले प्रश्न आसानी से हल किए जा सकते हैं.

Read Also: JPSC का ‘ई-अधियाचन’ पोर्टल, सरकारी नौकरियों की राह अब होगी और भी आसान, सरकारी अधियाचना फाइलों के सुस्त चाल का दौर खत्म

3. मुहावरे और वाक्य शुद्धिकरण (10 अंक)

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों में पूछे गए मुहावरों का अभ्यास करें. साथ ही वाक्य शुद्धिकरण के नियमों को अच्छी तरह समझें ताकि भाषा संबंधी गलतियों को आसानी से पहचान सकें.

4. संक्षेपण (10 अंक): कम शब्दों में पूरी बात

संक्षेपण में दिए गए गद्यांश को लगभग एक-तिहाई शब्दों में लिखना होता है. इसके साथ उपयुक्त और सटीक शीर्षक देना भी आवश्यक होता है.

किन विषयों से पूछे जा सकते हैं निबंध?

JPSC मेन्स में समसामयिक और सामाजिक विषयों पर निबंध पूछे जाते हैं. संभावित विषयों में शामिल हैं

  • भारत-पाकिस्तान संबंध
  • भारत-चीन संबंध
  • भारत की विदेश नीति
  • आत्मनिर्भर भारत
  • विकसित भारत 2047
  • डिजिटल इंडिया
  • महिला सशक्तिकरण
  • लैंगिक समानता
  • दहेज प्रथा
  • बाल विवाह

इन विषयों पर पहले से रूपरेखा तैयार कर अभ्यास करने से परीक्षा के दौरान समय की बचत होगी और उत्तर अधिक प्रभावशाली लिखा जा सकेगा.

सफलता का मंत्र

JPSC मेन्स के हिंदी पेपर में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है नियमित लेखन अभ्यास, व्याकरण पर मजबूत पकड़ और तथ्यों के साथ संतुलित उत्तर लेखन. यदि अभ्यर्थी इन बातों का ध्यान रखें तो क्वालिफाइंग पेपर आसानी से पास करने के साथ बेहतर प्रदर्शन भी कर सकते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *