Ranchi: झारखंड की अदालतों में 1 जनवरी 2016 से पांच जुलाई 2026 यानिन 10 साल में 3 लाख 94 हजार 182 केस दर्ज किए गए. इसमें से 2 लाख 88 हजार 571 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जो एक सकारात्मक संकेत है. हालांकि, अभी भी अदालतों में 1 लाख 5 हजार 611 मामले प्रक्रियाधीन हैं.
सिविल केस(दीवानी मामले)
- पिछले 10 साल में 96,673 केस दर्ज किए गए.
- अब तक 51,178 मामले निपटाए जा चुके हैं.
- 45,495 मामले अब तक प्रक्रियाधीन हैं.
क्रिमिनल केस

- पिछले दस साल में कुल 2,97,509 मामले दर्ज किए गए
- 2,37,393 केसों का निपटारा हो चुका है
- 60,116 मामले विभिन्न अदालतों में प्रक्रियाधीन हैं.
पिछले चार साल में कितने सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज किए गए
वर्ष 2023
- सिविल केसों की संख्याः 10461
- क्रिमिनल केसों की संख्याः 31530
वर्ष 2024
- सिविल केसों की संख्याः 11814
- क्रिमिनल केसों की संख्याः 28163
वर्ष 2025
- सिविल केसों की संख्याः 12458
- क्रिमिनल केसों की संख्याः 28144
वर्ष 2026( पांच जुलाई तक)
- सिविल केसों की संख्याः 6345
- क्रिमिनल केसों की संख्याः 14628


