Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: वोटर लिस्ट सुधार प्रक्रिया तेज, जनप्रतिनिधियों के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शुरू

Palamu: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई...

जनप्रतिनिधियों के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शुरू

Palamu:  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. अभियान के अंतर्गत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं मार्क वोटरों से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरवाकर उसका डिजिटाइजेशन किया जा रहा है.

जनप्रतिनिधियों के प्रपत्र किए गए ऑनलाइन

डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में सदर अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया तथा जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया से गणना प्रपत्र भरवाए गए और उनका डिजिटाइजेशन किया गया. वहीं पांकी विधानसभा क्षेत्र में जिला आपूर्ति पदाधिकारी की देखरेख में विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता का गणना प्रपत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से मौके पर ही ऑनलाइन अपलोड किया गया.

निर्धारित समयसीमा में पूरा होगा अभियान

जिला प्रशासन के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

ALSO READ : पड़ोसी राज्य बिहार में झारखंड की तुलना में वर्दी और राशन भत्ता डबल, पुलिस पदाधिकारी का आरोप…महंगाई के दौर में बेहद है कम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *