NewsWave Desk : ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती पर टीएमसी TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. वहीं, टीएमसी सांसद डोला सेने ने पुलिस तैनाती की आलोचना की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आखिर पश्चिम बंगाल और कोलकाता में क्या हो रहा है. ममता बनर्जी मास लीडर हैं और इतनी घिनौनी घटना के बाद वो वहां जाना चाहती थी. लेकिन उन्हें उनके ही घर में बंद कर दिया गया. पुलिस जो कुछ भी कर रही है, वो ठीक नहीं है. भाजपा सरकार ऐसा करके ममता दीदी को नहीं रोक पायेगी. यह देश में सुपर इमरजेंसी जैसे हालात है. जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है.
विपक्ष का गला घोंटना ही भाजपा का एजेंडा
टीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भाजपा का सिर्फ एक ही एजेंडा है, विपक्ष का गला घोंटना. विपक्ष की आवाज को दबाना. विपक्षी नेताओं के कहीं आने जाने पर रोक लगाना और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करना. जानकारी हो कि बंगाल में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर संदिग्ध तरीके से रूट मार्च कर रही है. हरकत है.



