Prerna
Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद महागठबंधन के भीतर दरार अब खुलकर दिखाई देने लगी है. चुनाव के बाद राजद, कांग्रेस और माले के नेताओं के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं.
राज्यसभा चुनाव के विवाद पर जवाब देने से बचते दिखे के. राजू
इसी बीच झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू इन दिनों राज्य के दौरे पर हैं. एक कार्यक्रम के दौरान जब न्यूज वेव के रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया : राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर RJD ने आप पर जो आरोप लगाए हैं, उस पर आप क्या कहेंगे?

जवाब: कुछ नहीं कहेंगे.
के. राजू सवाल को टालते हुए नजर आए और इस पूरे विवाद पर टिप्पणी करने से बचते दिखे.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
कांग्रेस प्रभारी की इस चुप्पी के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन के घटक दलों के बीच बढ़ती बयानबाजी और अब कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आने से महागठबंधन के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं.


