Click Here
Click Here
Click Here

महिला T20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत, पेरी ने इतिहास रचा

Newswave Desk: ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिसे पेरी (Ellyse Perry) ने इतिहास रच दिया है और वह सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने...

Women's T20
Ellyse Perry makes history

Newswave Desk: ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिसे पेरी (Ellyse Perry) ने इतिहास रच दिया है और वह सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. रविवार को खेले गए महिला T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया. इसी जीत के साथ पेरी ने अब तक 9 ICC टूर्नामेंट जीतकर विश्व क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया है.

जानिए किस खिलाड़ी कितने रन बनाए

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया. लूसी हैमिल्टन ने दूसरे ही ओवर में एमी जोन्स को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. इसके बाद एनाबेल सदरलैंड ने डेनिएल व्याट (8) को सस्ते में पवेलियन भेज दिया. हालांकि, कप्तान नैट सिवर ने पारी संभालते हुए 53 गेंदों में 58 रन बनाए और अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनकी धीमी पारी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सकी.

अंत में फ्रेया कैंप ने 28 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेलकर इंग्लैंड को 150 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनेक्स और एनाबेल सदरलैंड को 1-1 विकेट मिला. एलिसे पेरी ने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की.

ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी बेथ मूनी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और जॉर्जिया वोल (9) जल्दी आउट हो गईं. उन्हें लॉरेन बेल ने पवेलियन भेजा. इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने शानदार शतकीय साझेदारी कर मैच ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया. बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे.

वहीं लिचफील्ड ने 35 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली और अर्धशतक से चूक गई. एलिसे पेरी ने अंत में 12 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज की और एक बार फिर महिला क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया. बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

ALSO READ: माइनिंग अधिकारी की गुमशुदगी बनी मिस्ट्री: चतरा में मिली कार, देवघर में लोकेशन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *