Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.

अधिकारियों से ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से शूटिंग रेंज के संचालन, रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली. उन्होंने खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


ALSO READ: FIFA World Cup 2026: ब्राजील का सपना टूटा, नॉर्वे पहुंचा क्वार्टर फाइनल में, बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने मैक्सिको को दी मात
खेल अधोसंरचना (Infrastructure) को मजबूत बनाने पर जोर
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना (Infrastructure) को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें. उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया.


