Click Here
Click Here
Click Here

रांची: CM हेमंत सोरेन का औचक निरीक्षण, शूटिंग रेंज की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान...

RANCHI
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.

RANCHI
औचक निरीक्षण

अधिकारियों से ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से शूटिंग रेंज के संचालन, रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली. उन्होंने खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

RANCHI
औचक निरीक्षण

ALSO READ: FIFA World Cup 2026: ब्राजील का सपना टूटा, नॉर्वे पहुंचा क्वार्टर फाइनल में, बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने मैक्सिको को दी मात

खेल अधोसंरचना (Infrastructure) को मजबूत बनाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना (Infrastructure) को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें. उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *