Ranchi: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत में एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान आरोपी लव चित्रकार को अदालत ने दोषी करार दिया. उसकी सजा की बिंदु पर आठ जुलाई को सुनवाई होगी. बता दें कि मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के वर्ष 2025 का है. नाबालिग की मां के बयान पर केस दर्ज किया गया था. प्राथमिकी तीन अप्रैल 2025 को दर्ज हुई थी. चार अप्रैल 2025 को मामला कोर्ट में आया और पांच अप्रैल 2025 को मामले में पहली सुनवाई हुई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त जेल में है. छह जुलाई को जजमेंट के दौरान अभियुक्त को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जरिये अदालत में पेश किया गया.
यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, ‘भाजपा युवाओं को गुमराह करना बंद करे’ : ऋषीकेश सिंह



