गिरिडीह: रोजगार मेला 2026, पहले दिन 82 युवाओं का चयन, 90 शॉर्टलिस्ट

Giridih: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा सोमवार को झंडा मैदान...

गिरिडीह
रोजगार मेला 2026

Giridih: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा सोमवार को झंडा मैदान में रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया. रोजगार मेला 7 जुलाई को भी जारी रहेगा.

DC रामनिवास यादव ने किया शुभारंभ

मेले का उद्घाटन DC रामनिवास यादव, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया. इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से संवाद किया.

82 युवाओं का चयन, 90 शॉर्टलिस्ट

रोजगार मेले में कई निजी कंपनियों ने साक्षात्कार लिया. पहले दिन 82 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जबकि 90 अभ्यर्थियों को अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया.

ALSO READ:  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सख्ती, रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण और बोकारो में पेड़ कटाई मामले में मांगी रिपोर्ट

आज भी मिलेगा रोजगार का अवसर

DC रामनिवास यादव ने युवाओं से कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की. वहीं महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि ऐसे मेले युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं. जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से मंगलवार को भी झंडा मैदान पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *