Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : SIR-2026 में बेहतरीन काम करने वाले BLO सम्मानित, अर्चना और लीला ने जिले में बनाई पहचान

Bokaro: जिले में SIR-2026 अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने की नई पहल शुरू की गई है....

Bokaro
अर्चना और लीला बनीं 'BLO of the Day'

Bokaro: जिले में SIR-2026 अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने की नई पहल शुरू की गई है.  5 जुलाई 2026 के जिला स्तरीय प्रदर्शन के आधार पर दो बीएलओ को ‘Bokaro BLO of the Day चुना गया है. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पार्ट संख्या-252 की बीएलओ अर्चना कुंभार ने एक ही दिन में 513 गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) वितरित कर पूरे जिले में नया रिकॉर्ड बनाया.  उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की जिला प्रशासन ने सराहना की है. वहीं, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पार्ट संख्या-32 की बीएलओ लीला देवी ने 140 गणना प्रपत्रों का सफल डिजिटाइजेशन कर जिले में पहला स्थान हासिल किया.  डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा.

डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं

डीईओ सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ के कार्य की प्रशंसा करते हुए संबंधित एईआरओ, बीडीओ और सीओ को उन्हें सम्मानित करने का निर्देश दिया है. साथ ही जिले के सभी बीएलओ से अपील की गई है कि वे SIR-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन के कार्य में पूरी निष्ठा और गुणवत्ता के साथ तेजी लाएं. जिला प्रशासन ने विश्वास जताया है कि सभी बीएलओ के सामूहिक प्रयास से SIR-2026 अभियान के सभी निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *