Giridih: बगोदर-सरिया अनुमंडल के पीएमश्री झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सरिया का सोमवार को SDO संतोष गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना था.
शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कक्षा संचालन, शिक्षकों व छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, छात्रावास, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं.

सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण पर जोर
एसडीओ ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने छात्रावास की नियमित सफाई, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने को कहा.
ALSO READ: बोकारो: संभावित सुखे की स्थिति को देखते हुए धान, दलहन आदि बीज मिशन में वितरण की तैयारी
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जरूरी है. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा.


