Click Here
Click Here
Click Here

RIMS में टीबी के 60 मरीजों को मिली पोषण किट, 5 महीने में 1,550 लोगों को मिली पोषण सहायता

Ranchi: टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से आज रिम्स, रांची में एक विशेष...

RIMS
टीबी मरीजों की दी गई पोषण किट

Ranchi: टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से आज रिम्स, रांची में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम CMPDIL की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल और RK HIV AIDS Research and Care Centre के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व तथा टीवी एंड चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया. डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ. टी. के. मिश्रा ने मरीजों को पोषण किट वितरित की.

टीबी मरीजों को लगातार 5 महीनों से कराया जा रहा पोषण सहायता उपलब्ध 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि RK HIV AIDS Research and Care Centre पिछले पांच महीनों से जिले के टीबी मरीजों को लगातार पोषण सहायता उपलब्ध करा रहा है. इस अवधि में अब तक करीब 1,550 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की जा चुकी है. संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा, कि इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे जल्द स्वस्थ हो सकें. साथ ही यह प्रयास टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.

मौके पर ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में संस्थान की ओर से दीपक कुमार (प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर), गुड्डू ठाकुर और उत्सव राज मौजूद रहे. वहीं रिम्स डॉट्स सेंटर की ओर से संजय कुमार झा, बसंत भगत, एएनएम बेबी, लैब टेक्नीशियन राजवंश राम, अंजना मेरी टोप्पो, वेरोनिका तिग्गा समेत कई स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, DDC ने कहा- ‘हर पात्र लाभुक तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ’

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *