हजारीबाग की सड़कों पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा

Hazaribagh: शहर की कई प्रमुख सड़कें इन दिनों जर्जर हालत में हैं. जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने...

हजारीबाग की सड़कों पर गड्ढों का जाल

Hazaribagh: शहर की कई प्रमुख सड़कें इन दिनों जर्जर हालत में हैं. जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से हादसों का खतरा बढ़ गया है. दोपहिया और टोटो चालकों के साथ स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी परेशानी हो रही है. इंद्रपुरी चौक से मेन रोड, खिरगांव, जिला परिषद चौक, कटकमसांडी मार्ग, नया बस स्टैंड-एकपटिया रोड, जाकिर हुसैन रोड और बंगाली टोला समेत कई सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं. सदर अस्पताल जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई जगह गड्ढों में मिट्टी या मलबा डालकर अस्थायी मरम्मत की जाती है, जो बारिश में फिर बह जाती है. लोगों ने सड़कों की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग की है. सांसद मनीष जायसवाल ने भी सड़कों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संबंधित मंत्रियों को कई बार जानकारी दी गई है. उन्होंने जल्द समाधान का प्रयास करने की बात कही है. शहरवासियों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, सड़कों पर ठोस काम दिखना चाहिए.

AlsoRead:हजारीबाग: चलती स्कॉर्पियो से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ा भारी, युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *