नशीली दवाओं की बिक्री मामले में आरोपी दोषी करार, 10 जुलाई को सजा पर सुनवाई

Ranchi : न्यायायुक्त एके मिश्रा-वन की अदालत ने नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में आरोपी फिरोज शाहनवाज को दोषी करार दिया...

civil court

Ranchi :  न्यायायुक्त एके मिश्रा-वन की अदालत ने नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में आरोपी फिरोज शाहनवाज को दोषी करार दिया है.
उसकी सजा के बिंदु पर 10 जुलाई को सुनवाई होगी. फिरोज शाहनवाज बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब लेक व्यू अस्पताल के पास का रहने वाला है. मामला वर्ष 2022 में लोअर बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. पुलिस के अनुसार, 6 जून 2022 को आरोपी को कर्बला चौक के पास ट्रैफिक पोस्ट के समीप थैले में नशीली दवाएं बेचते पकड़ा गया था. सूचना मिलने के बाद लोअर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था.

Also Read : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला से कथित अवैध संबंध अपराध नहीं, JAP कांस्टेबल की बर्खास्तगी का आदेश रद्द

जांच में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं, पुलिस ने दर्ज किया था केस

पुलिस ने आरोपी के पास से ओनेरक्स कप सीरप, निट्रोशन टेबलेट, अलपरासेफ 0.5 (अलपराजोलम), वीनसपासमो कैप्सूल और निट्राजाम समेत कई प्रतिबंधित दवाएं बरामद की थीं. ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रणव प्रभात ने दवाओं की जांच की, जिसमें सभी दवाएं प्रतिबंधित पाई गईं.
इसके बाद उनके बयान पर लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार, आरोपी इन दवाओं को अधिक कीमत पर बेचता था और क्षेत्र के कई युवा इसके संपर्क में आ रहे थे. अदालत के फैसले के बाद अब सभी की नजर 10 जुलाई को होने वाली सजा की सुनवाई पर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *