Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: जाम में फंसी बाइक की डिक्की से 3.50 लाख की चोरी

Bokaro: जिले के चास गुरुद्वारा रोड के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर जा रहे एलआईसी एजेंट दिनेश झा की...

जाम का फायदा उठाकर बाइक की डिक्की से 3.50 लाख रुपये उड़ाए
जाम का फायदा उठाकर बाइक की डिक्की से 3.50 लाख रुपये उड़ाए

Bokaro: जिले के चास गुरुद्वारा रोड के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर जा रहे एलआईसी एजेंट दिनेश झा की बाइक की डिक्की से 3.50 लाख रुपये की चोरी हो गई. घटना मंगलवार दिन के करीब एक बजे की है.

यह घटना तब हुई, जब दिनेश झा अपने एक बकाएदार को पैसे लौटाने जा रहे थे. ट्रैफिक जाम के कारण वह जोधाडीह मोड़ के पास बाइक रोककर खड़े थे. इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात बदमाश ने डिक्की तोड़कर उसमें रखा झोला निकाल लिया और फरार हो गया.

बेटी की शादी के लिए लिया था उधार

दिनेश झा ने बताया कि एसएस कॉलेज के समीप उनका घर है. बेटी की शादी में उन्होंने किसी से रकम उधार ली थी. उक्त व्यक्ति के घर में भी विवाह समारोह है. ऐसे में वह सहयोगी को रकम वापस करने जा रहे थे.

इसी बीच डिक्की से रुपये उड़ा लिए गए. उन्होंने बताया कि बैंक का नया चेकबुक था और यह पहला चेक था, जिससे रकम की निकासी की गई थी. चोरी हुए झोले में डाकघर का खाता और एक चेकबुक भी था.

Also Read: रांची: अवैध प्रेम संबंध में पति बना बाधक तो पत्नी ने करा दी हत्या, सिर काटकर जलाया शव, पुलिस ने 18 दिन बाद किया हत्या का खुलासा

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *