Click Here
Click Here
Click Here

बेरमो अनीता देवी हत्याकांड: भाजपा का अल्टीमेटम, फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिस

Ranchi: बोकारो के बेरमो में कोयला माफियाओं की बर्बरता का शिकार हुई दलित गर्भवती महिला, स्वर्गीय अनीता देवी के न्याय की गूंज...

ermo Anita Devi murder case: BJP issues ultimatum, police to immediately arrest absconding accused

Ranchi: बोकारो के बेरमो में कोयला माफियाओं की बर्बरता का शिकार हुई दलित गर्भवती महिला, स्वर्गीय अनीता देवी के न्याय की गूंज अब राजधानी तक पहुंच गई है. खौफ के साए में जी रहे पीड़ित परिवार ने रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके कारण खुलेआम घूम रहे अपराधी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, बेल्जियम भी अंतिम आठ में

17 में से सिर्फ 9 की गिरफ्तारी

मुलाकात के दौरान मृतका के पति महेश भुइंया और उनके मासूम बच्चों ने बताया कि हत्याकांड में नामजद 17 आरोपियों में से पुलिस ने केवल 9 को ही दबोचा है, जबकि 8 मुख्य आरोपी अब भी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं. जेल जा चुके अपराधी भी बाहर आने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं. इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे निष्पक्षता से काम करें और पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराएं. भाजपा इस अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल और आंदोलन की चेतावनी

भाजपा ने मांग की है कि इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से ‘स्पीडी ट्रायल’ चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी या कड़ी सजा मिल सके. कहा कि अगर पुलिस ने लापरवाही बंद नहीं की और फरार आरोपियों को तुरंत जेल नहीं भेजा, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और इसके खिलाफ राज्यव्यापी उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. इस दौरान प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिया पारदर्शिता और सुशासन का मंत्र

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *