Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा और बैकलॉग परीक्षाओं के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. नई घोषणा के अनुसार, अब यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई के बजाय 21, 22 और 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी.
JSSC की परीक्षा भी प्रस्तावित
आयोग द्वारा लिए गए इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण तारीखों का टकराव है. दरअसल, पहले निर्धारित की गई तारीखों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की ‘क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा’ भी प्रस्तावित थी. छात्रों को दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल होने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए JPSC ने अपनी मुख्य परीक्षा की तारीखों को पुनर्निर्धारित करने का व्यावहारिक निर्णय लिया है.

परीक्षार्थी वेबसाइट से ले जानकारी
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें और अपनी तैयारी उसी के अनुरूप सुनिश्चित करें. प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.


