Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड पर ककरचोली और डुमरी के बीच मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के गोपालडीह निवासी 85 वर्षीय रामधन बेलदार के रूप में हुई है.
7 जुलाई से थे लापता
परिजनों के अनुसार, रामधन बेलदार 7 जुलाई से लापता थे. उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें भूलने की बीमारी थी. परिजन जब उनकी खोजबीन करते हुए ककरचोली की ओर पहुंचे, तो रेलवे ट्रैक पर रामधन बेलदार का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला. आशंका है कि लापता होने के बाद भटकते हुए वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और किसी ट्रेन की चपेट में आ गए.

Also Read: JPSC ने बदली तारीख, अब मुख्य परीक्षा 21 से 23 जुलाई तक होगी
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बुजुर्ग की मौत से गोपालडीह गांव में शोक की लहर है.


