Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में डूरंड कप 2026 की तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का अनावरण किया. इस दौरान तीनों सेना के प्रमुख और मेजबान राज्यों के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. झारखंड से खेल सचिव मुकेश कुमार ट्रॉफी अनावरण के दौरान राष्ट्रीपति भवन में मौजूद रहे और इस टूर्नामेंट से पहले आयोजित कार्यक्रम में झारखंड की उपस्थिति दर्ज की.
झारखंड भी मेजबान राज्यों में शामिल
एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार झारखंड को भी मिली है. इस साल कुल 5 शहरों के 6 स्टेडियमों में मैच आयोजित किए जाएंगे. जिसमें रांची का बिरसा मुंडा स्टेडियम इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 25 जुलाई को कोलकाता में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच खेला जाएगा. जिसके बाद रांची के मैदान पर भी रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी. इस बार श्रीलंका की एक टीम सहित कुछ नई टीमें भी डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी.

ALSO READ : FIFA World Cup 2026: 0-2 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना की शानदार वापसी, मेसी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड


