Hazaribagh: मिलाद-उन-नबी त्योहार-2026 को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नो-एंट्री के स्थान और समय में आंशिक बदलाव किया गया है. संशोधित आदेश के अनुसार निर्धारित स्थानों पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा.

इन स्थानों पर लागू रहेगा नो-एंट्री
जारी आदेश के अनुसार भारत माता चौक (बाइपास मोड़), रसूलीगंज चौक (बड़कागांव की ओर), रेलवे ओवरब्रिज लेपो रोड के पास मोड़, छड़वा गदोखर मोड़, सिंघानी मोड़, चानो रोड ओवरब्रिज के पास और नगवां टोल प्लाजा बाइपास मोड़ के पास नो-एंट्री लागू रहेगी. मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह संशोधन किया है. निर्धारित समय में इन मार्गों पर भारी वाहनों समेत अन्य वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने आमजनों से नो-एंट्री के निर्धारित समय और स्थान का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

