Ranchi: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुरक्षित, सुगम और तनावमुक्त बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपनी 24×7 हाईवे हेल्पलाइन सेवा 1033 के माध्यम से यात्रियों को तुरंत सहायता प्रदान कर रहा है. एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय राँची ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है कि राजमार्गों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और प्रभावी निगरानी तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है. सफर के दौरान वाहन में तकनीकी खराबी, सड़क दुर्घटना, जलभराव, गड्ढे, क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर या टोल प्लाजा से जुड़ी किसी भी समस्या पर यात्री सीधे 1033 पर कॉल कर सकते हैं. सूचना मिलते ही संबंधित परियोजना इकाई, एम्बुलेंस, क्रेन और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर देती है. मानसून को लेकर विशेष सतर्कता मानसून के मौसम को देखते हुए एनएचएआई द्वारा विशेष एहतियात बरती जा रही है. जल निकासी की निगरानी, गड्ढों की समयबद्ध मरम्मत और चौबीसों घंटे हाईवे पेट्रोलिंग के जरिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.
ALSO READ :राष्ट्रपति ने डुरंड कप की ट्रॉफी का किया अनावरण, झारखंड ने भी दर्ज की उपस्थिति



