Click Here
Click Here
Click Here

ट्रेड लाइसेंस का बढ़ा दायरा: नए आवेदन और रिन्यूअल से रिकॉर्ड कमाई, शहरी निकायों के खजाने में आए 45.32 करोड़ रुपये, 11,489 लाइसेंस सरेंडर

Ranchi: झारखंड के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में व्यापारिक गतिविधियों के नियमन और राजस्व सृजन में ट्रेड लाइसेंस की भूमिका अहम हो...

RANCHI NAGAR NIGAM
ट्रेड लाइसेंस का बढ़ा दायरा: नए आवेदन और रिन्यूअल से रिकॉर्ड कमाई

Ranchi: झारखंड के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में व्यापारिक गतिविधियों के नियमन और राजस्व सृजन में ट्रेड लाइसेंस की भूमिका अहम हो गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में व्यवसाय करने को लेकर उद्यमियों का रुझान बढ़ा है. नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में ट्रेड लाइसेंस के लिए कुल 1 लाख 37 हजार 783 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन आवेदनों से निकायों को 17 करोड़ 32 लाख 82 हजार 829 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है. वहीं, लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 2 लाख 81 हजार 626 आवेदन आए, जिससे सरकार को 27 करोड़ 91 लाख 58 हजार 197 रुपये का राजस्व मिला. लाइसेंस में सुधार के लिए 1,974 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे 7 लाख 58 हजार 901 रुपये का राजस्व मिला. वहीं, 11,489 ट्रेड लाइसेंस सरेंडर भी किए गए हैं.

धनबाद और जमशेदपुर में सबसे अधिक राजस्व

जमशेदपुर में ट्रेड लाइसेंस के लिए सबसे अधिक 25,843 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिससे निकाय को 3 करोड़ 95 लाख 18 हजार 650 रुपये का राजस्व मिला. वहीं, धनबाद नगर निगम में 31,702 आवेदनों से 3 करोड़ 1 लाख 34 हजार 940 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया. हजारीबाग नगर निगम में 8,800 आवेदनों से 1 करोड़ 12 लाख 32 हजार 520 रुपये की प्राप्ति हुई. आदित्यपुर नगर निगम में 4,847 आवेदन आए, जिनसे 63 लाख 96 हजार 280 रुपये का राजस्व मिला. चाईबासा नगर परिषद में 1,920 आवेदन से 33 लाख 65 हजार 430 रुपये और गिरिडीह नगर निगम में 7,801 आवेदन से 67 लाख 19 हजार 990 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.

नवीनीकरण का बढ़ता ग्राफ

नवीनीकरण के मामले में भी जमशेदपुर ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है. यहां 54,774 लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ, जिससे 5 करोड़ 73 लाख 1 हजार 260 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. देवघर नगर निगम में 19,783 लाइसेंस के नवीनीकरण से 2 करोड़ 53 लाख 95 हजार 70 रुपये का राजस्व दर्ज किया गया. धनबाद नगर निगम में 18,377 लाइसेंस रिन्यू किए गए, जिससे 3 करोड़ 16 लाख 48 हजार 690 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. चास नगर निगम में 5,436 नवीनीकरण से 77 लाख 26 हजार 120 रुपये, हजारीबाग नगर निगम में 23,063 नवीनीकरण से 2 करोड़ 35 लाख 10 रुपये और मानगो नगर निगम में 8,838 नवीनीकरण से 1 करोड़ 10 लाख 7 हजार 600 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.

प्रमुख नगर निकायों से प्राप्त राजस्व

– आदित्यपुर नगर निगम: 4,847 नए आवेदन से 63,96,280 रुपये, 9,340 नवीनीकरण से 87,35,680 रुपये.
– चास नगर निगम: 5,911 नए आवेदन से 80,65,490 रुपये, 5,436 नवीनीकरण से 77,26,120 रुपये.
– देवघर नगर निगम: 12,043 नए आवेदन से 1,30,81,230 रुपये, 19,783 नवीनीकरण से 2,53,95,070 रुपये.
– गिरिडीह नगर निगम: 7,801 नए आवेदन से 67,19,990 रुपये, 12,281 नवीनीकरण से 1,15,28,161 रुपये.
– हजारीबाग नगर निगम: 8,800 नए आवेदन से 1,12,32,520 रुपये, 23,063 नवीनीकरण से 2,35,00,010 रुपये.
– मानगो नगर निगम: 6,077 नए आवेदन से 83,78,050 रुपये, 8,838 नवीनीकरण से 1,10,07,600 रुपये.
– मेदिनीनगर नगर निगम: 5,689 नए आवेदन से 89,50,870 रुपये, 8,181 नवीनीकरण से 89,23,170 रुपये.
– धनबाद नगर निगम: 31,702 नए आवेदन से 3,01,34,940 रुपये, 18,377 नवीनीकरण से 3,16,48,690 रुपये.

प्रमुख नगर परिषद और नगर पंचायतों से प्राप्त राजस्व

– चक्रधरपुर नगर परिषद: 2,107 नए आवेदन से 26,46,490 रुपये, 7,432 नवीनीकरण से 46,69,440 रुपये.
– डुमका नगर परिषद: 1,759 नए आवेदन से 22,31,460 रुपये, 3,394 नवीनीकरण से 39,21,510 रुपये.
– गढ़वा नगर परिषद: 2,617 नए आवेदन से 32,56,180 रुपये, 7,387 नवीनीकरण से 49,58,380 रुपये.
– जुगसलाई नगर परिषद: 2,627 नए आवेदन से 41,07,430 रुपये, 8,170 नवीनीकरण से 74,97,810 रुपये.
– पाकुड़ नगर परिषद: 2,136 नए आवेदन से 31,40,370 रुपये, 3,588 नवीनीकरण से 40,04,080 रुपये.
– साहेबगंज नगर परिषद: 3,423 नए आवेदन से 25,41,799 रुपये, 11,204 नवीनीकरण से 71,33,866 रुपये.

ALSO READ: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए मिली 8 करोड़ की मंजूरी, 10 हजार गरीब परिवार करेंगे मुफ्त में तीर्थ यात्रा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *