Jamshedpur: बकाया वेतन और मानदेय के भुगतान में देर से झारखंड होम गार्ड के जवानो और महिला कर्मियों का हौसला अब टूटने लगा है. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव राजीव तिवारी के मुताबिक जमशेदपुर जिले में तैनात एक महिला होमगार्ड जवान ने बकाया वेतन और मानदेय के भुगतान में हो रही देर से तंग आकर फिनाइल पी लिया है. महिला होम गार्ड जवान का नाम है अलादीन महली है. फिनाइल पीने के बाद महिला का प्राथमिक उपचार एमजीएम अस्पताल में किया गया जहाँ उसकी हालत फ़िलहाल सामान्य बताई जा रही है.



