Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: साइकिल योजना ने पकड़ी रफ्तार, 1,223 विद्यार्थियों को मिला लाभ

Gumla: कल्याण विभाग की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में गुमला जिले के 1,223 छात्र-छात्राओं को अब...

Gumla
छात्र-छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

 Gumla: कल्याण विभाग की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में गुमला जिले के 1,223 छात्र-छात्राओं को अब तक साइकिलें वितरित की जा चुकी हैं.  जिला स्तरीय समिति ने कुल 9,417 साइकिलों के वितरण को मंजूरी दी है, जिनमें से अब तक 6,370 साइकिलें जिले को प्राप्त हो चुकी हैं.  इनमें 1,928 साइकिलों की फिटिंग पूरी कर ली गई है और वितरण का कार्य लगातार जारी है.

पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने का प्रयास 

प्रखंडवार वितरण के अनुसार बिशुनपुर में 89, गुमला में 591, घाघरा में 311, रायडीह में 62 तथा सिसई में 170 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई गई है. जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि शेष साइकिलों की फिटिंग और वितरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से तेजी से किया जा रहा है, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके.

 समय-सीमा के भीतर वितरण कार्य पूरा करने का निर्देश 

यह योजना सरकारी विद्यालयों में कक्षा-8 में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित की जाती है.  इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना तथा ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है. उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने संबंधित विद्यालयों और प्रखंडों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर साइकिल वितरण कार्य पूरा कर सभी पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए.

ALSO READ: CISF को मिला नए कानूनी अधिकार, अवैध खनन, परिवहन और तस्करी पर अब होगी और सख्त कार्रवाई : कमांडेंट विवेक शर्मा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *