Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gumla: टोटो थाना क्षेत्र फोरी निवासी 35 वर्षीय विक्की महली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक कल बाजार से मछली लाया....

पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gumla: टोटो थाना क्षेत्र फोरी निवासी 35 वर्षीय विक्की महली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक कल बाजार से मछली लाया. रात में परिवार के साथ बनाकर खाया और सोने चला गया. इसी बीच रात में अपने कमरे में तौलिया के सहारे फांसी लगा ली. सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली. मृतक तीन माह पूर्व ही हैदराबाद से मजदूरी कर अपने घर लौटा था. मृतक के भाई भदर कुमार महली ने बताया कि तीन साल पूर्व मृतक की पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. शराब के नशे में विक्की हमेशा अपनी पत्नी को देखने और बात करने की बातें किया करता था. हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगा. बुधवार को दिन के 3 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.

AlsoRead:जिला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में सैंकड़ो मामले सुलझाये गये, सबसे अधिक जमीन व पारिवारिक विवाद के मामले आये

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *