Bokaro: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ बुधवार को बोकारो शहर के विभिन्न पेट्रोल पम्प पर पम्प के प्रबंधन एवं कर्मी को मोटरसाईकिल चालक / मालिक को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने हेतु जागरूक किया. साथ ही सख्त निर्देश दिया गया कि भविष्य में इसका अनुपालन नहीं करने पर विरूद्ध कानुनी कार्रवाई की जायेगी. सभी पेट्रोल पम्प के प्रबंधक को नो हेलमेट नो पेट्रोल का प्रचार-प्रसार हेतु अपने स्तर से पेट्रोल पम्प परिसर में बैनर लगवाने का निर्देश दिया. इस संबंध में पेट्रोल पम्प के मालिक / प्रबंधक द्वारा नो हेलमेट नो पेट्रोल एवं प्रचार-प्रसार हेतु बैनर लगाने के निर्देशो का अनुपालन करने का आश्वासन दिया गया.
पहले भी नो हेलमेट नो पेट्रोल का हो चुका प्रयास
यह पहला मामला नहीं है, जब बोकारो में हेलमेट के बिना पेट्रोल नहीं देने के लिए पंप संचालक व कर्मियों को आदेश दिया गया. लेकिन, कुछ दिनों बाद पंप और सिस्टम दोनों पस्त हो होता रहा. एक बार फिर पेट्रोल पंप के माध्यम से हेलमेट पहनने की पहल हो रही है.

ALSO READ : गुमला: पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


