NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच नाटो NATO (North Atlantic Treaty Organization) का बयान आया है. बयान नाटो महासचिव मार्क रूटे की ओर से जारी किया गया है. जिसमें मार्क रूटो ने कहा है कि ईरान पर अटैक करना जरूरी था. उन्होंने अमेरिका का समर्थन करते हुए कहा कि हमला बेहद जरूरी था. क्योंकि ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है. मार्क रूटो ने ये बयान अंकारो में नाटो नेताओं की बैठक से पहले कहा. मार्क रुटे ने कहा कि जब किसी जंग में युद्धविराम लागू हो और कोई पक्ष उसका पालन न करे, तो जवाबी कार्रवाई करना जरूरी हो जाता है. जानकारी हो कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध की शुरूआत हो गयी है. इसकी शुरूआत ईरान ने की. जहां होर्मुज से पार हो रही जहाजों पर ईरान ने हमला किया था. जिसके बाद अमेरिका ने ताबड़ तोड़ ईरान पर हमला शुरू कर दिया.
तनावपूर्ण स्थिति बनती जा रही है
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होने के कारण मीडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण है. वहीं, अंर्तराष्ट्रीय व्यवपार और ईंधन आपूर्ति पर एक बार फिर से संकट मंडराने लगा है. कुछ दिन पहले अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के सीजफायर की घोषणा की गयी थी. जिसमें युद्ध पर पूर्णता विराम लगाने के लिये समझौते की बात चल रही थी. इसमें पाकिस्तान और कतर जैसे देशों की महत्वपूर्ण भूमिका थी. लेकिन अब युद्ध फिर से शुरू पर इन देशों के समक्ष भी स्थिति चिंताजनक हो गयी है.

ALSO READ : वॉशिंगटन ने रद्द किया ईरान के तेल निर्यात से जुड़े लाइसेंस, टकराव की स्थिति


