Ranchi: रांची विश्वविद्यालय अपने स्थापना के 67 साल पूरे होने पर 10 से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह मनाएगा. इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा, संस्कृति, कला और पर्यावरण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसकी तैयारियां विश्वविद्यालय मुख्यालय और सभी विभागों में अंतिम चरण में हैं.
तीन दिन मनाएगा जश्न
समारोह की शुरुआत 10 जुलाई को आर्यभट्ट सभागार में “प्रारंभ” कार्यक्रम से होगी. इसमें अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा, साथ ही रांची विश्वविद्यालय की अब तक की यात्रा को “मैं हूं रांची विश्वविद्यालय” नामक सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए दिखाया जाएगा. इस मौके पर पुस्तक का विमोचन भी होगा और कुलपति प्रो. सरोज शर्मा विश्वविद्यालय की परंपरा और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखेंगी. 11 जुलाई को कला दिवस मनाया जाएगा, इस दिन सोहराई कला पर चर्चा होगी और परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग के छात्र-छात्राएं और शिक्षक विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन की दीवारों पर सोहराई पेंटिंग बनाएंगे.

विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा पौधारोपण
समारोह का समापन 12 जुलाई को होगा, इस दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा. राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया जाएगा, इसके बाद सम्मान समारोह के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा.
ALSO READ: झारखंड में निवेश के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है सरकार : संदीप वर्मा


