Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: गीत गाकर SIR का संदेश दे रहे अंचलाधिकारी, जागरूकता अभियान बना चर्चा का विषय

Palamu: जिले के पांकी प्रखंड में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर...

SIR 2026
Palamu: Circle Officer spreads the 'SIR' message through song

Palamu: जिले के पांकी प्रखंड में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर अनोखी पहल की है. वे गांव-गांव जाकर गीत के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं.

गीत के जरिए समझा रहे SIR का महत्व

अंचलाधिकारी मारवाड़ी साहू ग्रामीणों के बीच स्वयं गीत गाकर लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दे रहे हैं. उनकी यह अनोखी शैली ग्रामीणों को काफी पसंद आ रही है और लोग आसानी से SIR अभियान को समझ भी रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ग्रामीणों का कहना है कि गीत के माध्यम से दी जा रही जानकारी उन्हें आसानी से समझ में आ रही है. यही वजह है कि यह अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अंचलाधिकारी का गीत गाकर जागरूकता फैलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे मतदाता जागरूकता का एक प्रभावी प्रयास बता रहे हैं.

ALSO READ: झारखंड में निवेश के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है सरकार : संदीप वर्मा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *