Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : पति नहीं, प्रेमी के साथ रहना चाहती है विवाहिता! कथित अपहरण केस में आया नया मोड़

Palamu: जिले के पांकी प्रखंड के कुंडेलवा बनखेता निवासी प्रेम सिंह के विरुद्ध दर्ज कथित अपहरण के मामले में पुलिसिया जांच के...

Palamu
पलामू अपहरण कांड की बदली कहानी

Palamu: जिले के पांकी प्रखंड के कुंडेलवा बनखेता निवासी प्रेम सिंह के विरुद्ध दर्ज कथित अपहरण के मामले में पुलिसिया जांच के दौरान एक नया मोड़ सामने आया है. न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद मामले की पूरी तस्वीर बदलती नजर आ रही है.

मामला कथित अपहरण का न होकर प्रेम प्रसंग से जुड़ा!

पुलिस जांच और पूछताछ में जो तथ्य छनकर सामने आए हैं, उसके अनुसार यह पूरा मामला कथित अपहरण का न होकर प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. मामले से संबंधित महिला, जो पहले से विवाहित है, ने अपने पति के साथ चतरा स्थित अपनी ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया है.

हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है पुलिस

पुलिस के समक्ष दिए बयान में महिला ने अपने पति पर मारपीट करने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का स्पष्ट कहना है कि वह किसी के दबाव में नहीं है और अपनी मर्जी से प्रेम सिंह के साथ रहना चाहती है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस प्रशासन के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा अदालत में दर्ज होने वाले महिला के आधिकारिक बयानों के आधार पर तय की जाएगी.

ALSO READ : झारखंड में औसत से 37 फीसदी कम हुई वर्षा, चतरा और गढ़वा में सबसे कम बारिश

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *