Click Here
Click Here
Click Here

RSS कार्यालय में बम से हमला के दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, भेजा गया जेल

Ranchi: राजधानी रांची में चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में हमला के आरोपी अमन अंसारी और सायम सुजान को...

RSS office
RSS office(AIPhoto)

Ranchi: राजधानी रांची में चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में हमला के आरोपी अमन अंसारी और सायम सुजान को एनआइए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में पेश किया गया. रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया. गौरतलब है कि 16 जून को निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर दो व्यक्तियों ने दो बार पेट्रोल बम से हमले किये थे. उनमें उक्त आरोपी शामिल थे. एसएसपी राकेश रंजन द्वारा बनाये गये एसआइटी ने उन्हें कोडरमा से गिरफ्तार किया गया था.

क्या था मामला

चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर दो व्यक्तियों ने दो बार पेट्रोल बम से हमले किए. हमले 16 जून की की रात 12:36 बजे और 12:39 बजे किये गये थे. जिस समय बम फेंका गया, उस समय संघ कार्यालय में करीब 20 लोग मौजूद थे. गनीमत रही कि किसी तरह की क्षति नहीं हुई. अगर ब्लास्ट शक्तिशाली रहता, तो जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती थी.आरएसएस कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर के इंट्री गेट के पास सॉस की शीशे की बोतल से बना पेट्रोल बम फेंका गया था. इस क्रम में उसका शीशा टूट गया, जिससे बम नहीं फटा. वहीं दूसरा पेट्रोल बम आरएसएस कार्यालय की छत पर फेंका गया, जिसने काफी रोशनी के साथ ब्लास्ट हुआ था. इसे कोल्डड्रिंक्स की बोतल से बनाया गया था. बाद में इस मामले को एनआइए ने टेक ओवर कर लिया था.

AlsoRead:रांची : जनसेवा, संघर्ष और विकास की राजनीति के प्रतीक थे शहीद रमेश सिंह मुंडा: विकास मुंडा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *