Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा सदर अस्पताल में फिर शुरू होगा ब्लड बैंक, रक्तवीर सेवा संघ ने डॉ. नीरा यादव का जताया आभार

Koderma: कोडरमा सदर अस्पताल में आगामी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह से ब्लड बैंक शुरू होने की संभावना के बीच सामाजिक संस्था...

Raktveer Seva Sangh
रक्तवीर सेवा संघ का लोगो

Koderma: कोडरमा सदर अस्पताल में आगामी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह से ब्लड बैंक शुरू होने की संभावना के बीच सामाजिक संस्था रक्तवीर सेवा संघ ने स्थानीय विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव की पहल का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उनका आभार व्यक्त किया है. संघ के संस्थापक राम बर्णवाल ने कहा कि लंबे समय से ब्लड बैंक बंद रहने के कारण थैलेसीमिया मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर मरीजों को रक्त के लिए हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद सहित अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा था. इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक, मानसिक एवं समय संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.

ब्लड बैंक शुरू होने से हजारों मरीजों को मिलेगी राहत 

संस्थापक ने कहा कि ब्लड बैंक को पुनः शुरू कराने के लिए डॉ. नीरा यादव द्वारा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ गंभीर पहल करना जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है. यदि अगस्त के प्रथम सप्ताह में ब्लड बैंक शुरू हो जाता है, तो इससे कोडरमा जिले के हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. रक्तवीर सेवा संघ ने आशा व्यक्त की, कि ब्लड बैंक नियमित रूप से संचालित होगा और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होगी. संस्था ने भरोसा दिलाया कि ब्लड बैंक के सुचारु संचालन और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तवीर सेवा संघ हमेशा की तरह अपना पूर्ण सहयोग देता रहेगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो: इंटर स्टेट आर्टस टॉपर छोटी कुमारी के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करेगा प्रशासन

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *