Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, बुधवार से था लापता

Bokaro: बोकारो थर्मल-जारंगडीह रेल मार्ग के अंतर्गत बड़वाबेड़ा के समीप रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की...

बोकारो
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Bokaro: बोकारो थर्मल-जारंगडीह रेल मार्ग के अंतर्गत बड़वाबेड़ा के समीप रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह बाबू क्वार्टर निवासी 28 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है, घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

बुधवार से घर से था लापता

परिजनों के अनुसार, करण कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, वह बुधवार से ही घर से लापता था, जिसके बाद परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश में जुटे थे. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आया

गुरुवार को बड़वाबेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर किसी कारणवश मौजूद रहने या ट्रैक पार करने के दौरान करण मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई, दुर्घटना में उसका दाहिना पैर कट गया.

ALSO READ: हजारीबाग: विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, विभागों से मांगा प्रगति रिपोर्ट

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही गोमिया JRP और बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *