Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे पलामू DC, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Palamu: DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने SIR-2026 के तहत धीमी प्रगति वाले बूथों का औचक निरीक्षण किया. इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म वितरण...

Palamu
SIR-2026: धीमी प्रगति वाले बूथों पर पहुंचे पलामू DC

Palamu: DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने SIR-2026 के तहत धीमी प्रगति वाले बूथों का औचक निरीक्षण किया. इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के उन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम दर्ज की गयी थी.

फॉर्म वितरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि SIR कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें. निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सर्वप्रथम हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-121 पहुंचे, जहां इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म का वितरण मात्र 11 प्रतिशत हुआ था. उन्होंने संबंधित बीएलओ से कम प्रगति के कारणों की विस्तृत जानकारी ली तथा घर-घर जाकर फॉर्म वितरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया.

कार्य में गति लाने का दिया संदेश 

बीएलओ का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वयं कुछ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर कार्य में गति लाने का संदेश दिया. इसके बाद उपायुक्त हुसैनाबाद के देवरी खुर्द पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-136, 137 एवं 138 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या-136 पर शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण की रिपोर्ट दर्ज पाए जाने पर उन्होंने संबंधित बीएलओ से इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी अभिलेखों का सत्यापन कराया. उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ एप पर अद्यतन की जाने वाली प्रत्येक प्रविष्टि वास्तविक प्रगति के अनुरूप ही हो तथा कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए.निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी को हुसैनाबाद के कई मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते एवं पगडंडियों का भी उपयोग करना पड़ा.

ALSO ROAD : बोकारो: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, बुधवार से था लापता

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *