Ranchi: शहर में सड़क और नाली की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रांची नगर निगम ने आज कई नई विकास योजनाओं की शुरुआत की. महापौर रोशनी खलखो ने अलग-अलग कार्यक्रमों में कांके विधायक सुरेश बैठा और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया. सबसे पहले वार्ड संख्या-4 के चिरौंदी स्थित बैंक कॉलोनी रोड नंबर-1 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर कांके विधायक सुरेश बैठा भी मौजूद रहे.
हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम
इसके बाद हटिया विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में भी विकास योजनाओं की शुरुआत हुई. वार्ड-43, वार्ड-52 (अपर हटिया) और वार्ड-36 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. वहीं वार्ड-48 में पीसीसी सड़क के साथ-साथ आरसीसी नाली निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई. महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. सड़क और नाली बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और जलजमाव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी.

AlsoRead:शिव शक्ति मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की हुई शुरुआत


