Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: SIR-2026 अभियान को गति देने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स निभाएं सक्रिय भूमिका:DDC

Bokaro: समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अरविंद राधाकृष्णन ने जिले के सोशल...

SIR-2026 अभियान को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक करते अधिकारी
SIR-2026 अभियान को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक करते अधिकारी

Bokaro: समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अरविंद राधाकृष्णन ने जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की. बैठक में SIR-2026 अभियान को गति देने के लिए रील्स और वीडियो के माध्यम से आमजन को जागरूक करने तथा अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई. बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स प्रशासन का एक्सटेंशन पार्ट हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता में जागरूकता तो है, लेकिन अभी पूर्ण रूप से जागरूकता नहीं आई है. विशेष रूप से शहरी उदासीनता को दूर करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है.

रील्स और वीडियो के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने की अपील

उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में कई स्थानों पर यह देखा जा रहा है कि मतदाता बीएलओ को बाद में आने या अगले दिन आने के लिए कहते हैं, जबकि प्रत्येक बीएलओ को लगभग 1000 से 1200 घरों तक पहुंचना होता है. ऐसे में मतदाताओं को बीएलओ का सहयोग करना चाहिए, ताकि अभियान समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके. डीडीसी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे अपने रील्स और वीडियो के माध्यम से शहरी मतदाताओं को एसआईआर-2026 अभियान के महत्व से अवगत कराएं तथा उन्हें अपने और अपने परिवार के लिए गणना प्रपत्र समय पर भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि शिक्षित एवं पढ़े-लिखे मतदाता स्वयं एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर आवश्यक विवरण, मोबाइल नंबर और परिवार की जानकारी सहित बीएलओ को जमा करें. वहीं, जो मतदाता स्वयं फॉर्म भरने में सक्षम नहीं हैं, वे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध अपने माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी का विवरण, वर्तमान फोटो, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि बीएलओ को कार्य करने में सुविधा हो.

ALSO READ: सरायकेला में शराब पार्टी के दौरान विवाद, हिस्ट्रीशीटर गोल्डन ने अपने ही साथी को मारी गोली

बेहतर रील्स और वीडियो बनाने वालों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

डीडीसी ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शहरी उदासीनता को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने सभी से आज से ही अभियान के प्रचार-प्रसार में जुटने का आह्वान किया. साथ ही जिले में हो रहे अच्छे कार्यों, पर्यटन स्थलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से साझा करने की अपील की. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अरविंद राधाकृष्णन ने बताया कि SIR-2026 अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, जिनके रील्स एवं वीडियो को अधिकतम व्यूज और व्यापक जनसहभागिता प्राप्त होगी, उन्हें जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. उन्होंने पिछली बैठक के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा तैयार किए गए रील्स और वीडियो के माध्यम से अभियान को मिले सकारात्मक सहयोग और जनजागरूकता की भी जानकारी दी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *