Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: SIR-2026 अभियान में इंदु और पुष्पा देवी का जलवा, बनीं BLO of the Day

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को गुरुवार को Bokaro: BLO...

Bokaro
Bokaro: BLO of the day

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को गुरुवार को Bokaro: BLO of the Day के रूप में चयनित किया गया. बरमो विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-280 की बीएलओ इंदु देवी ने एक दिन में 1191 एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) का वितरण कर सर्वाधिक EF वितरण का रिकॉर्ड बनाया. उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें BLO of the Day चुना गया। इंदु देवी के पर्यवेक्षक रोशन कुमार सिंह हैं.

एक दिन में 225 एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया 

वहीं, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-104 की बीएलओ पुष्पा देवी ने एक दिन में 225 एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन कर सर्वाधिक डिजिटाइजेशन करने वाली बीएलओ का स्थान हासिल किया। उनके पर्यवेक्षक हेमंत पाल हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समर्पित, पारदर्शी और समयबद्ध कार्यशैली से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है.उन्होंने सभी बीएलओ से अपील की कि वे अभियान के तहत शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके.

ALSO READ : बोकारो: SIR-2026 अभियान को गति देने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स निभाएं सक्रिय भूमिका:DDC

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *