Click Here
Click Here
Click Here

रांची: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत, समाहरणालय में 3 नई लिफ्ट का हुआ उद्घाटन

Ranchi: समाहरणालय आने वाले लोगों के लिए अब कार्यालयों तक पहुंचना पहले से अधिक आसान हो गया है. शुक्रवार को DC मंजूनाथ...

रांची
समाहरणालय में 3 नई लिफ्ट का हुआ उद्घाटन

Ranchi: समाहरणालय आने वाले लोगों के लिए अब कार्यालयों तक पहुंचना पहले से अधिक आसान हो गया है. शुक्रवार को DC मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय के Block-A और Block-B में तीन नई आधुनिक लिफ्टों का उद्घाटन किया. समाहरणालय के Block-A में दो और Block-B में एक नई लिफ्ट शुरू की गई है.

अब समाहरणालय में कुल आठ लिफ्टें संचालित

समाहरणालय में पहले से पांच लिफ्टें संचालित हो रही थीं. नई तीन लिफ्टों के शुरू होने के बाद अब दोनों भवनों में कुल आठ लिफ्टें कार्यरत हैं. इससे प्रतिदिन विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा.

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और महिलाओं को होगी विशेष सुविधा

उद्घाटन के दौरान DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि समाहरणालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं. नई लिफ्टों के संचालन से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा दूर-दराज़ से आने वाले लोगों को सीढ़ियां चढ़ने की परेशानी से राहत मिलेगी. इससे आम नागरिकों को बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी.

सेल्फ रेस्क्यू सिस्टम से बढ़ी सुरक्षा

नई लिफ्टों में आधुनिक सेल्फ रेस्क्यू सिस्टम लगाया गया है, यदि किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, तो यह प्रणाली स्वतः लिफ्ट को निकटतम मंजिल तक ले जाकर उसका दरवाजा खोल देती है. इससे लिफ्ट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद मिलेगी और किसी प्रकार की आपात स्थिति से बचाव संभव होगा.

ALSO READ: हजारीबाग को मिलेगा दूसरा केंद्रीय विद्यालय, इसी सप्ताह शुरू हो सकती है नामांकन प्रक्रिया

रखरखाव और सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

DC ने संबंधित अधिकारियों को नई लिफ्टों के नियमित रखरखाव और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि समाहरणालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, सुविधाजनक और बिना किसी परेशानी के यह सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *