Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: भाजपा नगर पूर्वी मंडल में संगठन का विस्तार, सीमांत विक्रम बने नए महामंत्री

Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हजारीबाग नगर (पूर्वी) मंडल...

(भाजपा ) सीमांत विक्रम बने नए महामंत्री

Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हजारीबाग नगर (पूर्वी) मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की सहमति से घोषित इस नई टीम में युवा कार्यकर्ता सीमांत विक्रम को नगर (पूर्वी) मंडल का महामंत्री बनाया गया है. उनके साथ शिव प्रजापति को भी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है. नगर (पूर्वी) मंडल अध्यक्ष मितेश कुमार उर्फ रिंकू वर्मा के नेतृत्व में गठित 14 सदस्यीय विस्तारित कमेटी में संगठनात्मक संतुलन और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विशेष ध्यान दिया गया है. नई टीम के गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

नई कमेटी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

घोषित कमेटी के अनुसार मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में ज्वाला प्रसाद, इन्दु गुप्ता, प्रकाश गुप्ता और अजय प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मंत्री पद पर अरुण कुमार, अनिल कुमार, पूनम देवी और सुबोध पासवान को मनोनीत किया गया है. रंजित कुमार को मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है.नडिजिटल और जनसंपर्क गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रवीण विश्वकर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा श्रेष्ठ उपाध्याय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

सीमांत विक्रम के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी

महामंत्री बनाए जाने के बाद सीमांत विक्रम को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा नगर पूर्वी मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा.

घर-घर तक पहुंचाई जाएंगी पार्टी की नीतियां

नई कमेटी के गठन पर मंडल अध्यक्ष मितेश कुमार उर्फ रिंकू वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य से जुड़े जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी. कार्यकर्ताओं ने भी विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के गठन से नगर पूर्वी मंडल में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा की गतिविधियां पहले से अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगी.

ALSO READ : PE दर्ज करने की अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट सख्त, कैबिनेट सचिव को एक सप्ताह की मोहलत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *