Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिम सिंहभूम: बंदगांव में जिप सदस्य और BDO ने किया दीदी कैफे का उद्घाटन

Bandgaon: बंदगांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने संयुक्त रूप...

दीदी कैफे का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी
दीदी कैफे का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी

Bandgaon: बंदगांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दीदी कैफे का उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित प्रखंड के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय ने कहा कि दीदी कैफे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस माध्यम से स्वरोजगार का अवसर मिलेगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी. महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और बेहतर गुणवत्ता के साथ अपनी सेवाएं दें, यही इस योजना का उद्देश्य है.

स्वच्छ भोजन, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल

प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार की आजीविका संवर्धन योजनाओं के तहत दीदी कैफे की शुरुआत महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने समूह की महिलाओं से ईमानदारी, स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखते हुए कैफे का सफल संचालन करने का आह्वान किया. उद्घाटन के बाद अतिथियों ने दीदी कैफे का निरीक्षण किया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं. उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की आर्थिक उन्नति की दिशा में सराहनीय कदम बताया.

ALSO READ: पलामू: हुसैनाबाद EO पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *